Bharti Singh Weight Loss Diet: कॉमेडियन भारती सिंह को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वो वर्तमान में मशहूर कॉमेडियन की लिस्ट में आती हैं। जो एक शो के लिए मोटी रकम चार्ज करती हैं। उन्होंने वेट लॉस करके भी लोगों के सामने एक मिसाल पेश की थी।
भारती सिंह ने 2021 में वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया था। उन्होंने सिर्फ 10 महीने में 15 किलो से ज्यादा वजन घटा लिया था। कॉमेडियन ने हाल ही में अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड की, जिसमें उन्होंने बताया कि जिम करके सिर्फ उन्हें पछतावा हुआ।
बिना जिम-एक्सरसाइज घटाया वेट
भारती सिंह ने बताया कि उन्हें वॉक करना पसंद नहीं है। वहीं, जिम करके भी उनके वजन में कोई खास फर्क नहीं आया था, बल्कि सिर्फ पछतावा होता है। उन्होंने एक रिएलिटी शो की तैयारी के लिए कुछ टाइम जिम किया था।
वेट लॉस के लिए रोजाना कितना चलें?
Walking For Weight Loss : रोज चलें 10,000 स्पेप्स, झटपट घटेगा वजन
ब्रेकफास्ट में खाती हैं मक्खन और पराठा
भारती को अपने खाने पर कंट्रोल नहीं है। वो अब भी ब्रेकफास्ट में सफेद मक्खन और गोभी का पराठा खाती हैं। लेकिन नाश्ते के बाद भारती की डाइट में बदलाव शुरू हो जाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है
7 बजे के बाद कुछ नहीं खाना
नाश्ता और लंच के बाद कॉमेडियन की डाइट कम होने लगती है और डिनर तक काफी हल्की हो जाती है। कई बार तो वे रात में खाना ही नहीं खाती हैं। अगर उन्हें डिनर करना भी हो तो शाम 7 बजे तक हो जाता है। इसके बाद वो कुछ भी नहीं खाती हैं।
इस टिप से दिखा फर्क
भारती सिंह ने बताया कि इस डाइट रुटीन को अपनाने से उनके वेट में बदलाव दिखना शुरू हुआ। आपको बता दें कि यह इंटरमिटेंट फास्टिंग का तरीका है और भारती अपने वेट लॉस का श्रेय हर बार इस डाइट प्लान को देती रहती हैं।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
इंटरमिटेंट फास्टिंग डाइटिंग का ही एक तरीका है। इसमें आपको दिन के कुछ समय तक खाना होता है और फिर कुछ समय तक भूखा रहना होता है। फिटनेस गोल और वजन के मुताबिक, एक्सपर्ट आपका टाइम टेबल निर्धारित करते हैं।