Honey Singh को पसंद नहीं आया शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन! एक्ट्रेस के लुक को लेकर कही यह बात !

Posted on

शहनाज गिल ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस दौरान वह पहली बार किसी हिंदी फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आई हैं। हालांकि लोगों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। लेकिन अभिनेत्री अपने अभिनय को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों शहनाज अपने टॉक शो देसी वाइब्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके टॉक शो में यो यो हनी सिंह ने शिरकत की। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर बातचीत की।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपनी कमबैक म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हनी सिंह अपने म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए शहनाज गिल के टॉक शो में शामिल हुए। इस दौरान हनी सिंह ने शहनाज गिल के तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए।

इस दौरान शहनाज गिल ने रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सवाल पूछा। इस पर हनी सिंह ने बताया, ‘मुझे अपना वजन कम करने और दोबारा से खुद को फिट कर शेप में आने में लगभग 2 साल का समय लग गया।’

इसके बाद हनी सिंह ने एक नजर शहनाज की ओर देखकर कहा कि आप पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं। तो उन्होंने कहा मोटी। इसके जवाब में हनी सिंह ने कहा मोटी नहीं थोड़ी परी टाइप। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज की सलमान खान की इस फिल्म में एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। फैंस बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर शहनाज गिल को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *