ईद के मौके पर जब अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने पार्टी रखी, तो उसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज और नामी चेहरे मेहमान बनकर शरीक होते नजर आए। इन्हीं मेहमानों में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी शामिल थीं, जो बेहद सुंदर कपड़ों में दिखाई दीं। हालांकि, असली लाइमलाइट स्टीलर को उनकी बेटी जीवा धोनी थी, जो कुर्ता सेट पहनकर बड़ी ही क्यूट लग रही थी। साक्षी धोनी अपनी लाडली को ज्यादातर वेस्टर्न कपड़े पहनाती हैं।
हालांकि, ईद की पार्टी के लिए उन्होंने जीवा के लिए बेबी ब्लू कलर का कुर्ता सेट चुना था। इसका फैब्रिक लाइट वेट था, जो बच्चों के लिए परफेक्ट चॉइस की तरह है, क्योंकि इसमें उनकी फिजिकल एक्टिविटी में अड़चन नहीं आती है।जीवा के अनीवन हेमलाइन के लॉन्ग कुर्ते पर गोल्डन कलर का प्रिंट देखा जा सकता था, तो वहीं इसकी फुल स्लीव्स को शीयर रखा गया था। इसके साथ नीचे मैचिंग का पैंट स्टाइल पजामा दिया गया था।
किसी फैंसी फुटवेअर की जगह साक्षी ने अपनी बेटी को वाइट स्नीकर्स पहनाए थे। शूज न सिर्फ बच्चों के लिए कम्फर्टेबल होते हैं, बल्कि इन्हें पहनकर वो ज्यादा आराम से चल-फिर भी सकते हैं।धोनी की लाडली के बाल मां साक्षी जैसे ही बेहद सिल्की और शाइनी नजर आए। जीवा के हेयर को मिडिल पार्ट करके खुला रखा गया था। इसमें और कोई स्टाइल नहीं जोड़ी गई थी। वहीं फेस पर भी कोई मेकअप जैसी चीज दिखाई नहीं दे रही थी।
वैसे साक्षी धोनी का लुक भी कमाल का था। उन्होंने अर्पिता-आयुष की ईद पार्टी में शरीक होने के लिए शरारा घेर वाला प्लाजो पहना था, तो वहीं ऊपर फ्रंट स्लिट वाला लॉन्ग कुर्ता था। इस पर ओवरऑल वाइट थ्रेड वर्क देखा जा सकता था। मिनिमल जूलरी, सिंपल हेयरस्टाइल और फ्लॉलेस मेकअप के साथ साक्षी ब्यूटीफुल एंड एलिगेंट लग रही थीं।