जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक पार्टी रखी थी। इसमें तमाम सितारे पहुंचे थे। सलमान खान, अरबाज खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जगपति बाबू, कंगना रनौत, इब्राहिम अली खान, तब्बू, कटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, हुमा कुरैशी, एमएस धोनी की पत्नी और बेटी समेत अन्य एक्टर्स नजर आए थे। इसमें संगीता बिजलानी भी पहुंची थीं। भले उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है मगर आज भी दोनों के बीच बॉन्डिंग काफी कमाल की है। अब उसी पार्टी से एक वीडियो आया है जिसमें दोनों हंसी-मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सलमान खान ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। ये दोनों शादी भी करने जा रहे थे। मतलब कि कार्ड्स तक भी छप गए थे। ऐसा दावा किया जाता है। मगर बाद में संगीता ने सलमान से इस रिश्ते को खत्म कर दिया। एक्टर ने अपनी किताब में भी इस बात का जिक्र किया है कि उनकी 27 मई 1994 को शादी होने वाली थी लेकिन बाद में टूट गई। इसके बाद संगीता ने 1996 में क्रिकेटर मो.अजहरुद्दीन से ब्याह रचाया लेकिन 14 साल बाद ये दोनों भी अलग हो गए।
संगीता बिजलानी और सलमान खान आज भी अच्छे दोस्त हैं। एक्टर के बर्थडे में भी संगीता का देखा गया था जहां सलमान ने उन्हें कार तक ड्रॉप किया था। उनको गले लगाया था और माथे पर KISS किया था। अब बहन के यहां ईद पार्टी से भी दोनों का वीडियो आया है, जहां भाईजान कुछ बात कह रहे हैं और उस पर संगीता उनके मुंह को बंद कराने की कोशिश कर रही हैं। उनके चेहरे पर अपना हाथ रख रही हैं।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- इनकी ही वजह से सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की। एक ने कहा- ये अभी भी जवान लगती हैं। एक ने कहा- संगीता बिजलानी दिन ब दिन जवां होती जा रही हैं। ऐसे ही सलमान भाई के साथ भी है। वहीं कुछ ने फायर और रेड हार्ट इमोजी की भी बारिश की।