-110°C में बिना कपड़ों के वर्कआउट करते नजर आए अनिल कपूर, फैंस ने पत्नी से की अपील, कहा- ‘कंट्रोल करो इन्हें..’

Posted on

अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने पति के हालिया वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल अनिल कपूर ने क्रायोथेरेपी करवाई है। यह कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जानी जाती है। इसके माध्यम से शरीर का फैट कम किया जाता है। अनिल कपूर दरअसल अपनी आगामी एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं। वह 66 वर्ष के हैं और अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देते रहते हैं।

रविवार को अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें -110 डिग्री सेल्सियस में ऑक्सीजन के समर्थन से वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। उनके डेडीकेशन को देखकर फैंस हैरान है। कई लोगों ने उनकी पत्नी सुनीता कपूर को टैग कर उन्हें समझाने के लिए भी कहा है। अनिल कपूर वीडियो में क्रायोथेरेपी कराते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने शर्ट भी नहीं पहन रखी है। बहुत पसीना आने के बाद वह बाहर निकल रहे हैं।

एक अन्य वीडियो में अनिल कपूर जॉगिंग करते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने मास्क पहन रखा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, ‘नॉटी ऐट 40 का टाइम गया। अब सेक्सी ऐट 60 का समय है।’ इस पर सुनीता कपूर ने लाल दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं, इसपर रिया कपूर करण बुलानी और भूमि पेडणेकर ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, ‘सुनीता कपूर इन्हें कंट्रोल करिए प्लीज।’ इसे भी कई लाइक्स मिले है।

वहीं, कई लोगों ने अनिल कपूर के इस प्रयास को लाखों लोगों के लिए उदाहरण भी बताया है। इसके पहले अनिल कपूर को ऑक्सीजन मास्क लगाकर ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने उनकी सराहना की थी। इनमें कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, नीतू कपूर, फातिमा सना शेख और हुमा कुरैशी जैसे लोग शामिल है। अनिल कपूर जल्द दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आएंगे। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। वहीं, वह फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *