14 अप्रैल को मेष राशि में होगा सूर्य देव का गोचर, गोचर से इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेगा मनचाहा फायदा !

Posted on

सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में हैं। सूर्य के धनु और मीन राशि में रहने पर खरमास लगता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। अतः शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में गुरु भी अस्त है। इसके लिए गुरु के उदय होने के बाद ही शुभ काम किए जाएंगे।

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में फायदा मिलेगा। सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है। इसके लिए ज्योतिष लोगों को सूर्य मजबूत करने की सलाह देते हैं।

सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, पिताजी के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। पिता के आशीर्वाद से जातक अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति करता है। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से कई राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

मेष राशि: सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभप्रद रहेगा। इससे मेष राशि के जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में फायदा मिलेगा। आमदनी के योग हैं।

मिथुन राशि: सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा। कार्यस्थल पर वाहवाही होगी। खरमास समाप्त होने के बाद नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को भी सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ मिलेगा। ऑफिस में बॉस के साथ रिश्ते मधुर होंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अगर विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: मेष राशि की तरह सिंह राशि के जातकों को भी सूर्य राशि परिवर्तन से फायदा मिलेगा। सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्यदेव हैं। इसके लिए सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा बरसती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से (खरमास समाप्त होने पर) सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक फायदा मिलेगा। सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। इसके अलावा, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को भी फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *