विवेक अग्निहोत्री ने फिर बॉलीवुड पर कसा तंज, कहा- ‘बड़े बजट की फिल्में…’

Posted on

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने दुनियाभर में विवादों का तलका मचा दिया था। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही इसके डायरेक्टर और फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर वह बेबाक टिप्पणी करते नजर आते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है और सवाल किया है कि आखिर क्यों बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।

हाल ही में, अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म काफी बड़े बजट में बनी थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर सफल होने में नाकाम रही है। अब इसी पर निशाना साधते हुए विवेक ने इशारों ही इशारों में बिना नाम लिए हिंदी फिल्मों के कलेक्शन को लेकर तंज कसा है। उनका एक लेटेस्ट ट्वीट इस वक्त ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘बॉलीवुड का बुरा हाल दोबारा हो गया है। ऐसा लगता है जैसे पूरी इंडस्ट्री उन सेलेब्स को इतनी ज्यादा फीस देकर खुश है, जो एक ओपनिंग की गारंटी नहीं दे सकते। स्टार्स के वैनिटी और लाइफस्टाइल में ज्यादातर पैसा बर्बाद होता है। आखिर क्या गलत हो रहा है?’

आपको बता दें कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बीते साल सबसे ज्यादा कमाई की थी। विवेक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 252.90 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी समय से अपनी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *