Janhvi Kapoor के एक्स-बॉयफ्रेंड संग नजर आए बोनी कपूर, यूजर्स बोले- ‘कितने कूल हैं इनके पापा…’

Posted on

अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं। उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर को एक बार और हवा मिल गई है। हाल ही में जान्हवी के पिता बोनी कपूर को शिखर पहाड़िया के साथ मुलाकात करते देखा गया। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उदघाटन समारोह में दोनों काफी आत्मीयता के साथ मिलते नजर आए और साथ में तस्वीरें क्लिक कराईं।

हाल ही में NMACC के लॉन्च इवेंट में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान समेत तमाम बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। सभी ने खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। इस बीच बोनी कपूर और शिखर पहाड़िया ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ में दोनों काफी कंफर्टेबल नजर आए और बिना किसी फिक्र के साथ में पोज भी दिए।

बोनी कपूर और शिखर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों साथ में तस्वीरें क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शिखर, बोनी को सोलो फोटोज के लिए छोड़ कर जाते हैं। बोनी भी शिखर के साथ काफी घुले-मिले नजर आ रहे हैं। बोनी का यही अंदाज देख अब शिखर को बोनी का होने वाला दामाद कहा जा रहा है।

इस वीडियो पर यूजर्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कितने कूल पापा होते हैं इनके, बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज क्लिक करा रहे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गॉड! दामाद जी के साथ।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फ्यूचर फादर इन लॉ।’ बता दें कि जान्हवी के जन्मदिन के मौके पर सभी साथ में वेकेशन पर गए थे। इनमें जान्हवी, खुशी, शिखर और बोनी कपूर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *