बॉलीवुड सितारों की तरह ही साउथ सिनेमाई दुनिया के भी कई सितारे हैं जो बुरे ब्रेकअप के दौर से गुजरे हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार नयनतारा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक का नाम शामिल हैं। लिस्ट में नया नाम अब प्रभास और अनुष्का शेट्टी का जुड़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनके साथ ही साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे रहे जो बुरे ब्रेकअप के दौर से गुजरे हैं। ये लिस्ट देखकर फैंस का भी बुरी तरह से दिल टूटने वाला है। इनमें से कई सितारों का ब्रेकअप तो ऐसा था जिनके बुरे ब्रेकअप से फिल्म इंडस्ट्री बुरी तरह से हिल गई थी। यहां देखें लिस्ट।
अनुष्का शेट्टी और प्रभास
सुपरस्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास का नाम इस लिस्ट में आ चुका हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी का एक सीनियर हीरो से हुए रिश्ते की वजह से सुपरस्टार प्रभास के साथ उनका ब्रेकअप हुआ था।
नयनतारा और प्रभुदेवा
तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कहीं जाने वाली अदाकारा नयनतारा और प्रभुदेवा का भी बुरा ब्रेकअप हुआ था। दोनों का रिश्ता बुरे दौर से गुजरा था। नयनतारा शादीशुदा प्रभुदेवा पर दिल हार गई थीं। प्रभुदेवा ने नयनतारा के रिश्ते की वजह से अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दे दिया था। बाद में दोनों का रिश्ता बुरी तरह से खत्म हुआ था।
नयनतारा और सिंबू
प्रभुदेवा से पहले अदाकारा नयनतारा का दिल एक्टर सिंबू पर आया था। अदाकारा नयनतारा और सिंबू का रिश्ता भी काफी वक्त तक रहा। इन दोनों की कुछ इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जिससे दुखी अदाकारा ने एक्टर सिंबू से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य
करीब 10 साल के रिश्ते के बाद सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने एक दूसरे संग शादी रचाई थी। मगर शादी के 4 साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया।
सामंथा रुथ प्रभु और सिद्धार्थ
अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु और सिद्धार्थ के बीच भी लंबे वक्त तक रिश्ता रहा था। दोनों ने सालों बाद जमकर अपना रिश्ता खत्म किया था। इस ब्रेकअप की वजह से दोनों सितारों के फैंस का भी दिल टूट गया था।
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी
साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी का भी बुरा ब्रेकअप हुआ था। दोनों की तो सगाई भी हो चुकी थीं। बाद में दोनों सितारों का रिश्ता टूट गया और दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं।
श्रुति हासन और सिद्धार्थ
श्रुति हासन और एक्टर सिद्धार्थ के बीच भी बुरा ब्रेकअप हुआ था। दोनों कुछ वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। बाद में दोनों सितारों का बुरा ब्रेकअप हुआ था।