बॉडी शेमिंग का शिकार अपने जीवन में हर कोई कभी न कभी जरूर हुआ होगा। ऐसा नहीं है कि बॉडी शेमिंग सिर्फ लड़कियों के साथ ही होती है, कई बार लड़कों को भी इसका सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉडी शेमिंग का शिकार बॉलीवुड के सितारे भी होते हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हाई पेड अभिनेत्रियां भी हैं, जो इसका शिकार हो चुकी हैं। लेकिन उन्होंने इन सबको दरकिनार करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो चलिए आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बनाते हैं-
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने कर्वी फिगर को लेकर बॉडी शेमिंग का शिकार होती रहती हैं। उनकी फिल्म डबल एक्स एल का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में भी उन्होंने बॉडी शेमिंग पर बात की है। डबल एक्स एल में अभिनेत्री के साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में हैं।
विद्या बालन
विद्या बालन को भी कई बार अपने मोटापे की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। विद्या बालन कई बार इंटरव्यू में ऐसा बता चुकी हैं कि लोग उनको कपड़ो को लेकर नसीहत देते हैं कि आप बहुत मोटी तो आपको को कौन से कपड़े पहनने चाहिए।
दीपिका पादुकोण
ऐसा नहीं है कि अगर आप मोटे हैं तो ही आपको बॉडी शेमिंग झेलनी होगी, कई बार पतले लोग भी इसका शिकार होते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ हुआ था। दीपिका पादुकोण का नाम उन एक्ट्रेसेस में गिना जाता है, जो ज्यादा पतले होने की वजह से बॉडी शेम का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा था कि लोग मेरे पतले शरीर को देखकर मजाक बनाते थे और अजीबो गरीब नसीहतें देते थे।
ऐश्वर्या राय
मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। मां बनने के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया था। इस वजह से उनको कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। यहां तक की कान फिल्म फेस्टिवल में भी वह बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद जब करीना का वजन बढ़ गया था, तब लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद एक रैंप वॉक किया था, जिस पर लोगों ने उनके मोटापे के लिए बुरी तरह ट्रोल किया था।