बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर जहां व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। बुध देव 10 सितंबर को कन्या राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव के कन्या राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं 10 सितंबर से किन राशियों का भाग्यदोय होना तय है-
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
लेन- देन के लिए समय शुभ है।इस समय निवेश करने से फायदा होगा।धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सिंह राशि
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि
यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।
मीन राशि
इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।