बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के इन दिनों खूब चर्चे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से तो वह सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। साथ ही वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइटम में बने रहते हैं। जहां पहले उनके और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। कहा गया था कि यह दोनों अलग हो गए हैं। अब एक्टर का नाम आकांक्षा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन आखिर ये हुस्न परी हैं कौन? आइए बताते हैं।
कौन हैं ये हुस्न की मलिका आकांक्षा शर्मा?बॉलीवुड की फिल्मों में अपने एक्शन से सबका ध्यान खींचने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ का नाम इस समय आकांक्षा शर्मा से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह दिशा पाटनी से अलग हो गए हैं लेकिन उनसे भी हसीन एक्ट्रेस के प्यार की कैद में जकड़ गए हैं। लेकिन यह कौन हैं, जिनका जादू टाइगर के सिर चढ़कर बोल रहा है, चलिए बताते हैं
होमटाउनआकांक्षा शर्मा का जन्म 14 अप्रैल 1994 को हरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ था। यहीं के बाल भारती स्कूल से एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी।
पढ़ाई कीआकांक्षा शर्मा हरियाणा से दिल्ली आकर शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने द्वारका के क्वींस वैली स्कूल में भी पढ़ाई की थी।
एक्टिंग से लगावआकांक्षा शर्मा को एक्टिंग से बेहद लगाव था। वह एक्टर बनना चाहती थीं और इसमें उनकी मां ने खूब सपोर्ट किया था।
बड़े स्टार्स के साथ कामआकांक्षा शर्मा कई एड्स और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने महेश बाबू, कार्ति और वरुण धवन के साथ काम किया है।
टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियोआकांक्षा शर्मा पेशे से एक्टर और मॉडल हैं। वह टाइगर श्रॉफ के साथ दो म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। एक का नाम ‘कैसनोवा’ है और दूसरे का नाम ‘डिस्को 82’ है।
साउथ फिल्म से डेब्यूआकांक्षा शर्मा ने साउथ फिल्म ‘त्रिविक्रमा’ से डेब्यू किया था। इसे सहाना मूर्ति ने डायरेक्ट किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो कि 2020 में आई थी।
दिलकश है अंदाजआकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और वहां अपने दिलकश भरे अंदाज में वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं।
इतने हैं चाहने वालेआकांक्षा पुरी के इंस्टाग्राम पर 688K फॉलोवर्स हैं। और वह 563 लोगों को ही फॉलो करती हैं।