शहनाज गिल और सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ को लेकर खूब अफवाह उड़ी। अब एक्ट्रेस ने सभी अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है।

हाइलाइट्स
- सलमान खान को अनफॉलो-फॉलो पर बोलीं शहनाज गिल
- ‘कभी ईद कभी दिवाली’ पर भी शहनाज गिल ने किया रिएक्ट
- इंस्टाग्राम पोस्ट पर शहनाज गिल ने कही बड़ी बात
‘बिग बॉस’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल इस वक्त सुर्खियों में हैं। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से बॉलिवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि अभी खबर ये भी आई थी कि उनको सलमान ने इस मूवी से निकाल दिया है। जिस वजह से उन्होंने एक्टर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। यह खबर कुछ ही समय में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने दोबारा से उनको फॉलो कर लिया है। इस पर दोनों में से किसी का रिएक्शन नहीं आया था। लेकिन अब शहनाज ने एक पोस्ट के जरिए अपना जवाब दे दिया है।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सलमान खान का रिश्ता जग जाहिर है। सभी को पता है कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद सलमान खान ने शहनाज गिल को बहुत सपोर्ट किया। वह उनकी चहेती भी हैं। खैर, फॉलो और अनफॉलो की खबरों के बीच शहनाज गिल ने रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने पोस्ट कर लिखा है, ‘लोल! इस तरह की अफवाहें पिछले हफ्ते से तो मेरे एंटरटेनमेंट के लिए रोज की हैं। लोगों के इस फिल्म को देखने का इंतजार अब मैं नहीं कर सकती हूं। जाहिर सी बात है कि मैं भी इस फिल्म में हूं।’
शहनाज-सलमान के बीच सब चंगा सी
बता दें कि शहनाज गिल ने जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) को अनफॉलो किया था। वैसे ही यूजर्स ने ये कहना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कोई अनबन हो गई है। देखा जाए तो शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर केवल 11 लोगों को फॉलो करती हैं। इसमें सलमान खान का नाम भी शामिल है। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ एक्ट्रेस के करियर का जैकपॉट ही है, जो उनको नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। चलिए ये कंफर्म हो गया कि इनके बीच सब चंगा सी।