ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना एक महत्व है। इनमें से एक शनि ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होकर 23 अक्टूबर 2022 तक 141 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके साथ ही शनि ग्रह 12 जुलाई को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। इसके बाद 6 माह इस राशि में रहने का बाद 7 जनवरी 2023 तक शनि पुन: कुंभ राशि में गोचर करें।
शनि के गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के मकर राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद कष्टकारी होगा।
1. मेष राशि
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को आर्थिक संकट हो सकता है। बिजनेस में लगातार घाटा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा अपनी वाणी के ऊपर काम करने की जरूरत है, वरना पदोन्नति पर बुरा असर पड़ेगा। इसके अलावा अगर आप किसी जगह पैसे निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सा रूकना बेहतर होगा। क्योंकि शनि के गोचर से आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है।
2. मिथुन राशि
शनि की ढैय्या मिथुन राशि में प्रारंभ होगी। ऐसे में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकता है। इसलिए किसी भी से बात करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी वाणी से कटु वचन न निकलें। पैसों का अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए फिजूलखर्ची में थोड़ा सा लगाम लगाने की जरूरत पड़ेगी। वहीं वाहन आदि चलाते समय पूरा ध्यान रखें। क्योंकि किस दुर्घटना का सामना इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है।
3. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मकर में शनि का प्रवेश करना हानिकारक साबित हो सकता है। कुछ काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। किसी भी काम के लिए अधिक मेहनत करने के बाद ही फल की प्राप्ति होग। बिजनेस में भी हानि का सामना करना पड़ सकता है।
4. तुला राशि
शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही तुला राशि की शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पैसों क तंगी का सामना करना पड़ेगा। वहीं सेहत का पूरा ध्यान रखने क बेहद जरूरी है।
5. धनु राशि
धनु राशि के जातकों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले 6 माह इन राशियों के जीवन में कई संकट आ सकते हैं। पारिवारिक विवाद की समस्या उत्पन्न हो सकता है। इसलिए किसी भी बात को थोड़ा सोच-समझकर बोलना अच्छा होगा। वहीं पैसों के लेन-देन से बचें, वरना हानि का सामना करना पड़ सकता है।
6. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों में इस समय शनि गोचर कर रहा है। वहीं 12 जुलाई को शनि इस राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन शनि का असर इस राशि के जातकों पर भ रहेगा। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस के साथ-साथ नौकरी में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।