सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान कहे जाते हैं और उनकी हर फिल्म को उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस पर अलग ही क्रेज है और हर फिल्म की रिलीज के बाद उनके गाने और डायलॉग सलमान खान की फैंस की जुबां पर आ जाते हैं।





सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड दर्शकों को खूब पसंद आई थी और इस फिल्म के गाने से लेकर फिल्म की कहानी तक को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान खान ने लवली सिंह बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था और इस फिल्म में उनके अपोजिट मेन लीड में करीना कपूर को कास्ट किया गया था।





करीना कपूर और सलमान खान की केमिस्ट्री को देख दर्शक खूब खुश हुए थे और इस फिल्म को हिट बना दिया था। हालांकि इस फिल्म में लवली सिंह के बेटे भी नजर आए थे और उनके बेटे का किरदार एक्टर फैजान ने निभाया था। फैजान ने चाइल्ड एक्टर के रूप में इस फिल्म में सलमान खान के बेटे का किरदार निभाकर दर्शकों से खूब प्यार और सुर्खियां बटोरी थी। Also Read : सलमान खान नहीं करना चाहते थे कैटरीना कैफ से शादी, खुद बताई थी शादी ना करने की वजह





फैजान ने चाइल्ड एक्टर के रूप में फिल्म रामलीला और फिल्म कृष 3 में भी अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इन सभी फिल्मों में काम कर बतौर चाइल्ड एक्टर फैजान ने अपनी एक बड़ी पहचान स्थापित कर ली थी। बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के अलावा फैजान ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपना खूब नाम कमाया है और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के बड़े सीरियल अशोक में सियामक के किरदार में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।





हालांकि फैजान मुंबई में अपनी फैमिली के साथ रहते हैं और कई बार उनके घर पर सलमान खान को भी देखा जाता है। इसके अलावा फैजान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।