बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस फोटोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। जान्हवी कपूर ने एक बार फिर अपने लेटेस्ट फोटोज फैंस के लिए शेयर किए हैं। यहां पर देखें एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें…
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।जान्हवी कपूर ने एक से बढ़कर पोज दिए हैं। उनकी अदाओं को पपाराजियों ने अपने कैमरे में कैद किया है।
जान्हवी कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए निकली थीं। इस दौरान उन्होंने जींस के साथ ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ था।
जान्हवी कपूर अब फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में काम करती नजर आएंगी। ये फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
जान्हवी कपूर की पाइप लाइन में कई फिल्में हैं। वह फिल्म ‘मिली’, फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में काम करती दिखाई देंगी।
जान्हवी कपूर ने साल 2018 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ में काम किया था।